ज़िंदा कलाम 11: ज़हर का तोड़. पीतल का साँप

बख्तुल्लाह

ज़हर का तोड़. पीतल का साँप

डाउनलोड

मिसर से निकलकर इसराईलियों के लिए ईमान का सफ़र शुरू हुआ। रेगिस्तान में घूमते घूमते वह हज़रत मूसा के ख़िलाफ़ बुड़बुड़ाने लगे। तब ख़ुदा ने उनके दरमियान ज़हरीले साँप भेज दिए जिनके काटने से बहुत-से लोग मर गए। जब वह मूसा से मिन्नत करने लगे तो उसने ख़ुदा के कहने पर पीतल का एक साँप बनाकर एक खंबे से लगा दिया। जिसे भी डसा गया वह साँप को देखकर बच गया।

सदियों बाद ईसा मसीह आया। उसे भी पीतल के साँप की तरह खंबे पर लटकाया गया। हर एक को जो उस पर ईमान लाए अबदी ज़िंदगी मिल जाता है।