ज़िंदा कलाम 16: हमारी ख़ातिर. अल-मसीह के दुख की पेशगोई
बख्तुल्लाह
ईसा मसीह की पैदाइश से सदियों पहले एक अनोखी पेशगोई क़लमबंद हुई। यह ग़ैरमामूली पेशगोई एक अज़ीम हस्ती बयान करती है—ऐसी हस्ती जो अपनी जान अवाम के लिए क़ुरबान करेगी। ईसा मसीह में यह पेशगोई पूरी हुई। पेशगोई से हम अल-मसीह के बारे में 4 बातें सीखते हैं~:
हमारी ख़ातिर एक अजीब कामयाबी।
हमारी ख़ातिर दुख।
हमारी ख़ातिर जान की क़ुरबानी।
हमारी ख़ातिर मौत पर फ़तह।
