ज़िंदा कलाम 12: ख़ुदा की नज़र से देखना. दाऊद बादशाह का चुनाव
बख्तुल्लाह
ख़ुदा ने समुएल नबी से कहा, “मैंने इसराईल का नया बादशाह चुन लिया है। अब जा और उसके सर पर तेल उंडेलकर इसकी तसदीक़ कर।” जब नबी ख़ुदा की हिदायत पर एक आदमी के पास पहुँचा जिसका नाम यस्सी था तो उसे लगा कि यस्सी के बड़े बेटों में से एक चुन लिया गया है। लेकिन ख़ुदा ने आख़िरकार सबसे छोटे बेटे को चुन लिया जो अभी भेड़-बकरियों की देख-भाल कर रहा था। इससे हम दो बातें सीखते हैं~:
ख़ुदा की नज़र से देखो।
ख़ुदा के कहने पर अमल करो।
